सीएम धामी ने कहा, रुद्रपुर में मौलवी ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया और पुराने इतिहास की बातें कहीं, यह लोगों के बीच अराजकता फैलाने की एक बहुत बड़ी साजिश है।
रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर मिलाद जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार मुफ्ती मुजीब के खिलाफ सरकार राष्ट्रद्रोह के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
मीडिया के सवालाें पर सीएम धामी ने कहा, रुद्रपुर में मौलवी ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया और पुराने इतिहास की बातें कहीं, यह लोगों के बीच अराजकता फैलाने की एक बहुत बड़ी साजिश है।
मौलवी के खिलाफ और भी कानूनी धाराओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रद्रोह जैसी धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने के लिए बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा, देवभूमि में अराजकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।