फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: शनिवार को मिले 21 नए संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत

Sat, 21 Aug 2021 06:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शनिवार को चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 32 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 321 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना टीकाकरण में बागेश्वर जिला अव्वल, 18 से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं बागेश्वर, देहरादून व नैनीताल में तीन-तीन, चमोली, व उत्तरकाशी में एक- एक, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में दो-दो और पिथौरागढ़ जिले में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342737 हो गई है। इनमें से 328990 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
 

ब्लैक फंगस का एक भी नया मरीज नहीं मिला

वहीं शनिवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का एक भी नया मरीज नहीं मिला है और न ही किसी मरीज की मौत हुई है। नौ मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को मिले 2.38 लाख कोविड टीके
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 21 अगस्त को 2.38 लाख कोविड वैक्सीन की खेप मिली है। वैक्सीन उपलब्धता बढ़ने से प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ रही है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से लगातार कोविड टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। अब तक राज्य में 76 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें