फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: तीन महीने का राशन फ्री में मिलने को लेकर उपभोक्ताओं में गफलत, यहां पढ़ें कब मिलेगा

Wed, 08 Apr 2020 01:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वर्तमान में सभी कार्डधारकों को मिल रहा दो माह का राशन
  • राशन को लेकर उपभोक्ताओं में बनी हुई है गफलत की स्थिति
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन महीने का राशन फ्री में मिलने को लेकर उपभोक्ताओं में गफलत की स्थित बनी हुई है। अभी तक राशन की दुकानों को फ्री वाला राशन आवंटित नहीं हुआ है, लेकिन उपभोक्ता लगातार राशन डीलरों पर मुफ्त में राशन देने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


लिहाजा, जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से साफ किया गया है कि अभी सभी उपभोक्ताओं को दो माह का राशन दिया जा रहा है। इस कोटे के बंटने के बाद अगले महीने से प्रतिमाह केवल सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को ही फ्री में पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से चावल दिया जाएगा। इसलिए उपभोक्ता गफलत में न रहें। उन्हें अगले महीने से ही फ्री का राशन मिलेगा।
 

लॉकडाउन के चलते सरकार ने घोषणा की थी

दरअसल, लॉकडाउन के चलते सरकार ने घोषणा की थी कि लोगों को सस्ते गल्ले की दुकानों पर तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी घोषणा हुई थी कि गरीबों को सरकारी गल्ले की दुकानों से तीन महीने फ्री में राशन उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों आदेशों के बाद उपभोक्ता गफलत में हैं।

उपभोक्ता राशन डीलरों पर लगातार आरोप लगा रहे हैं कि वह उन्हें कम राशन दे रहे हैं और फ्री में नहीं दे रहे हैं। जबकि अभी तक राशन डीलरों को फ्री के राशन का कोटा आवंटित हुआ ही नहीं है।

वर्तमान में सस्ते गल्ले की दुकानों पर जो राशन मिल रहा है कि वह सरकार के पहले आदेश के तहत मिला है। जिसमें तीन महीने का राशन दिया था। भीड़ कम करने के लिए तीन महीने के बजाए उपभोक्ताओं को दो माह का राशन एक साथ दिया जा रहा है। जबकि अप्रैल माह का राशन मार्च के अंत में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

फ्री का राशन केवल सफेद और गुलाबी कार्डधारकों को

फ्री के राशन को लेकर भी उपभोक्ताओं में गफलत की स्थिति है। उपभोक्ता समझ रहे हैं कि फ्री का राशन सभी कार्डधारकों को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है, फ्री का राशन केवल गरीबी रेखा से नीचे वाले उपभोक्ताओं, सफेद कार्ड और गुलाबी कार्डधारकों को ही मिलेगा। न कि आम उपभोक्ताओं को।

फ्री में केवल पांच किलो प्रति यूनिट चावल ही मिलेगा और एक किलो दाल, सफेद-गुलाबी कार्ड धारकों को तीन महीने फ्री में केवल चावल ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में गेहूं शामिल नहीं है। चावल के साथ एक किलो दाल भी फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी।

राशन को लेकर उपभोक्ता संयम रखें। फिलहाल जो राशन मिल रहा है वह दो महीने का मिल रहा है। यह सभी उपभोक्ताओं को मिल रहा है। सफेद और गुलाबी कार्डधारकों को अगले माह से प्रति यूनिट पांच किलो चावल दिया जाएगा। आगे जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राशन का वितरण किया जाएगा।
जेएस कंडारी, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें