विभोर ने बताया कि किट के अंदर से शव देखा तो एक कान का कुंडल व चेन गायब मिली। उन्होंने प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन में आपसी सामंजस्य न होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि माता की मौत के सात दिन बाद भी प्रशासन की ओर से मुझसे फोन पर माता की कुशलक्षेम पूछी जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्रिया कार्य संपन्न होने के बाद डीएम व सीएमओ पौड़ी से वार्ता कर मामले में कड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराए जाने की बात कहीं है।
कोरोना संक्रमित महिला के पुत्र की सभी शिकायतों की गहनता से जांच की जाएगी। - डा. केवी सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस चिकित्सालय श्रीकोट
यदि ऐसा हुआ है, तो गंभीर मामला है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। - आशीष भटगांई, सीडीओ, श्रीनगर