इसके साथ ही बिना कार्ड धारकों को भी राशन देने का निर्णय लिया है। सरकार के रोज हो रहे इन आदेशों के बाद पूर्ति विभाग के साथ ही राशन डीलर भी असमंजस में हैं कि इसका वितरण कैसे किया जाए। क्योंकि अभी तक पहले आदेश के अनुरुप ही तीन महीने के राशन का वितरण किया जा रहा है। इसके बाद फ्री और एपीएल परिवारों और बिना राशन कार्ड धारकों को भी राशन का वितरण किया जाना है। ऐसे में कैसे व्यवस्था बनाए इसके लिए सभी चिंचित हैं।
जब से और तीन महीने का फ्री का राशन देने की घोषणा हुई है। राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसको नियंत्रित करना राशन डीलरों के लिए डेढ़ी खीर बना हुआ है। पुलिस आदि की भी कोई व्यवस्था न होने के कारण ऐसे दुकानों पर कोरोना के संक्रमण का खतरा भी बना हुआ हैं। फिलहाल तो दो माह का राशन मिल रहा है। जब फ्री का राशन मिलना शुरू होगा तो इससे अधिक भीड़ दुकानों पर एकत्रित होने की संभावना है। जिसके लिए राशन डीलर चिंतित है। राशन डीलर्स वेलिफेयर सोसायटी ने सरकार से मांग की है कि वह इस संबंध में उचित कार्रवाई करें।
फिलहाल अभी दुकानों पर तीन महीने वाले राशन का वितरण किया जा रहा है। सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को फ्री में प्रति यूनिट पांच किलो चावल का कोटा अभी जारी नहीं हुआ है। जारी होते ही इसे राशन की दुकानों में पहुंचा दिया जाएगा। इसके साथ ही अब एपीएल परिवारों को भी दोगुना राशन देने के निर्देश हुए हैं। जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी।
- जेएस कंडारी, जिलापूर्ति अधिकारी