फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: तीन जिलों में आठ नए संक्रमित मिले, 202 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Sun, 18 Sep 2022 07:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

फिलहाल प्रदेश में 202 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही संक्रमितों की रिकवरी दर 95.87 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.47 से बढ़कर 1.97 दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में लंबे समय बाद तीन जिलों में आठ नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चार मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल प्रदेश में 202 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 198 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


Lumpy Virus: मैदान से अब पहाड़ों में भी पहुंचा लंपी का संक्रमण, रोकथाम के लिए 4 लाख वैक्सीन का ऑर्डर भेजा

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 399 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए आठ मामलों में देहरादून में पांच, नैनीताल में दो और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मरीज शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,  हरिद्वार, चमोली, चंपावत, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी , ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.87 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.47 से बढ़कर 1.97 दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें