प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। फिलहाल प्रदेश में 185 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि संक्रमितों की रिकवरी दर 95.89 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.97 से बढ़कर 1.85 दर्ज की गई है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में पांच जिलों में 20 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 33 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल प्रदेश में 185 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि रविवार को प्रदेश में 202 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1063 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 20 मामलों में देहरादून में सात, नैनीताल में नौ, चमोली में दो, हरिद्वार व पौड़ी में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है।
वहीं, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी , ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.89 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.97 से बढ़कर 1.85 दर्ज की गई है।