स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 49.34 लाख से अधिक है। इन्हें कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। जिसमें अब तक 95.5 प्रतिशत ने पहली डोज लगवाई है। जबकि 74.3 प्रतिशत को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है। वहीं, 45 से ऊपर वालों की संख्या 27.95 लाख है। इसमें 97.4 प्रतिशत को पहली और 86.2 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी है।
25 दिसंबर तक प्रदेश में कोविड टीकाकरण की स्थिति
जिला - पहली डोज - दूसरी डोज(प्रतिशत में)
अल्मोड़ा - 98.4 - 75.3
बागेश्वर - 108 - 85.2
चमोली - 104.9 - 90.6
चंपावत - 97.9 - 80.5
देहरादून - 108 - 80.9
हरिद्वार - 96.0 - 74.3
नैनीताल - 99.0 - 79.6
पौड़ी - 103.2 - 74.7
पिथौरागढ़ - 101.2 - 80.8
रुद्रप्रयाग - 105.3 - 78.7
टिहरी - 97.9 - 75.7
ऊधमसिंह नगर - 95.2 - 81.9
उत्तरकाशी - 101.4 - 86.5
कुल - 100.2 - 79.3