बूस्टर डोज में ऊधमसिंह नगर पीछे
पात्र लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाने में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे पीछे है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत को तीसरी खुराक लगाई गई, जबकि उत्तरकाशी जिला बूस्टर डोज लगाने में 47 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चमोली जिला 39.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और टिहरी 33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विशेषज्ञ की राय
ऐसा नहीं है कि बूस्टर डोज लगाने से कोरोना संक्रमण नहीं होगा, लेकिन वैक्सीन लगाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक होगा। कोरोना की तीसरी लहर में यह देखा गया कि वैक्सीन की दूसरी या बूस्टर लगवाने वाले डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आए थे, लेकिन संक्रमण का प्रभाव कम होने से जल्द स्वस्थ हो गए। जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज या दूसरी डोज नहीं लगवाई, वे अवश्य वैक्सीन की खुराक लें।
- डॉ. एनएस बिष्ट, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल कोरोनेशन
प्रदेश में कोवॉक्सिन की कमी नहीं है। जल्द ही केंद्र सरकार से 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन मिलेगी। प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
- आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य
डोज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
पहली डोज 91,15,331
दूसरी डोज 87,23,295
बूस्टर डोज 22,13,516
अब तक बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या (प्रतिशत में)
जिला प्रतिशत में
उत्तरकाशी 47.1
चमोली 39.4
टिहरी 33.1
रुद्रप्रयाग 32.8
बागेश्वर 32.1
पौड़ी 29.4
नैनीताल 23.9
अल्मोड़ा 23.1
देहरादून 25.5
चंपावत 22.9
हरिद्वार 22.1
पिथौरागढ़ 20.7
यूएस नगर 18.0