गरमपानी में डॉक्टर समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले
गरमपानी क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को सीएचसी गरमपानी में तैनात एक डॉक्टर और हल्सो निवासी महिला के साथ अल्मोड़ा जिले के चौबटिया निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित आईं हैं। सर्दी-जुकाम से पीड़ित होने पर तीनों का कोविड टेस्ट किया गया था। तीनों के संक्रमित आने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
क्षेत्र में कोविड के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने के साथ मास्क लगाने की अपील की है। उधर, कांडा सीएचसी में जांच कराने आए एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जांच के बाद उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। इधर, रानीखेत में भी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है।