फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 142 नए संक्रमित मिले, 1140 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Sun, 24 Jul 2022 08:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में फिलहाल 1140 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 142 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 38 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1140 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 914 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 94, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 15, अल्मोड़ा और पौड़ी में दो-दो, चमोली व चंपावत में एक-एक, टिहरी में सात, ऊधमसिंह नगर में तीन व उत्तरकाशी में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें