फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार, 894 हुए सक्रिय मरीज

Fri, 22 Jul 2022 06:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में फिलहाल 894  कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.21 प्रतिशत और संक्रमण दर 10.78 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 201 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 103 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 894  कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 808 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1664 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 117, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 37, अल्मोड़ा में चार, चमोली और टिहरी में एक-एक, चंपावत में चार, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में तीन, ऊधमसिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में सात संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.21 प्रतिशत और संक्रमण दर 10.78 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें