फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: आठ जिलों में 80 नए संक्रमित मिले, 880 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Sun, 21 Aug 2022 07:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रविवार को प्रदेश के चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस कम होने लगे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आठ जिलों में 80 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 41 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, फिलहाल प्रदेश में 880 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


Lumpy Virus: देहरादून में संक्रमित मवेशियों की संख्या दो दिन में 100 के पार, विभाग के पास नहीं हैं टीके
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1078 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 80 मामलों में सर्वाधिक 52 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में चार, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, चंपावत और नैनीताल में दो, पिथौरागढ़ में चार और ऊधमसिंह नगर में 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें