फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 288 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 1553 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Sat, 30 Jul 2022 06:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में फिलहाल 1553 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 94.55 प्रतिशत और संक्रमण दर 16.44 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStoc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 288 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 225 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1553 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि शुक्रवार को प्रदेश में 1495 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1464 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 146, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 45, टिहरी और अल्मोड़ा में 10-10, पौड़ी में 11, रुद्रप्रयाग में 16, ऊधमसिंह नगर में 19, बागेश्वर में एक, पिथौरागढ़ और चमोली में तीन-तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.55 प्रतिशत और संक्रमण दर 16.44 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें