फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 175 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 131 हुए ठीक

Thu, 18 Aug 2022 08:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 977 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.21 प्रतिशत दर्ज की गई। उधर, देहरादून के मिलिट्री हॉस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 175 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 131 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 977 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 2252 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 216 मामलों में सर्वाधिक 66 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 28, नैनीताल में 46, अल्मोड़ा में पांच, पौड़ी में नौ, पिथौरागढ़ और टिहरी में तीन-तीन, रुद्रप्रयाग में 12, ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में एक संक्रमित मरीज मिला है। साथ ही देहरादून के मिलिट्री हॉस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें