फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 221 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 363 हुए ठीक

Wed, 10 Aug 2022 07:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बुधवार को प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1485 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.79 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 221 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 363 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1485 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 1639 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2037 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 100, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 25, अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली और पौड़ी में नौ-नौ, चंपावत में तीन, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग 33, टिहरी में चार और ऊधमिसंह नगर में 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.79 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें