फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल रहा प्रयोग तो 21 लाख उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा हर महीने बिजली का बिल

Sun, 08 Sep 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

- पहले चरण में 50 हजार उपभोक्ताओं का अक्तूबर महीने से मासिक बिल आएगा 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने तय किया है कि चार किलोवाट से अधिक विद्युत भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं से मासिक बिल की वसूली का प्रयोग सफल रहा तो ऐसे सभी 21 लाख उपभोक्ताओं पर ये आदेश लागू कर दिया जाएगा। पहले चरण में 50,500 उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह से हर महीने बिजली बिल की वसूली होगी।

विज्ञापन


इस संबंध में निगम की ओर से सभी विद्युत खंडों को पहले ही आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके तहत सिंगल प्वाइंट बल्क सप्लाई उपभोक्ताओं को छोड़कर उन घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं से मासिक आधार पर बिल की वसूली की जानी है, जिनके मीटर चार किलोवाट से अधिक भार वाले हैं। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा के मुताबिक, प्रदेश में 21 लाख 16 हजार घरेलू उपभोक्ताओं में पहले चरण में 55 हजार उपभोक्ताओं से मासिक आधार पर बिजली बिलों की वसूली होगी। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो चरणबद्ध ढंग से सभी उपभोक्ताओं को मासिक बिल के दायरे में लाया जाएगा। 

ये है दिक्कत
मासिक आधार पर बिलों की वसूली के लिए निगम को अधिक मैन पावर की आवश्यकता होगी। एक महीने के भीतर मीटर रीडिंग लेने, उपभोक्ता तक बिल पहुंचाने और उनकी वसूली करने में निगम को ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता है। इसलिए निगम डिजिटल पेमेंट पर भी फोकस कर रहा है। 
विज्ञापन


डिजिटल पेमेंट में 23 फीसदी की बढ़ोतरी
डिजिटल पेमेंट करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में पिछले एक साल में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में डिजिटल के माध्यम से बिलों का भुगतान करने वाले आठ फीसदी उपभोक्ता थे, जिनकी संख्या बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। इस वित्तीय वर्ष में निगम ने बिलों के डिजिटल पेमेंट की दर को 50 फीसदी तक करने का लक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें