अनलॉक के दौर में लॉकडाउन की स्थिति है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस को एक सजग विपक्ष की भूमिका निभानी होगी। सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि पार्टी के अनुषांगिक संगठनों को भी वर्चुअल सम्मेलन में सक्रिय रहना चाहिए।
कांग्रेस को अपनी पुरानी कमजोरियों पर मंथन करना होगा और ब्लाक, बूथ कमेटियों पर फोकस करना होगा। संचालन करते हुए वर्चुअल सम्मेलनों के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगले डेढ़ माह तक वर्चुअल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय नेता भी हुए शामिल
मंगलौर विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन की जयपुर में मौजूदगी का सबब रहा कि सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडेय, मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी केंद्रीय नेताओं को राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या होने से बचाने के लिए बधाई दी।