फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए मुखर हुई कांग्रेस, गांधी पार्क में दिया धरना

Thu, 06 Jul 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में कांग्रेस अब किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हो गई है। इस क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने देहरादून के गांधी पार्क पर धरना दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यत्र प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों को ब्याजरहित खाद देने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज किसान आत्महत्या कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। यदि किसानों पर अत्याचार होगा उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को किसानों का कर्ज माफ कर देना चाहिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये अन्नदाता के लिए है। देश का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति किसान है। प्रदेश के ऊपर कलंक लगा है। क्योंकि यहां किसान ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसान ने एक हफ्ते का समय मांगा, लेकिन उसे पांच दिन का समय दिया गया। उससे कहा गया कि यदि पैसा जमा न किया तो उसकी जमीन छीन ली जाएगी। रावत ने कहा कि अमित शाह और पीएम मोदी ने बड़े लच्छेदार अंदाज में कहा था कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार लाओ और कर्ज माफ करेंगे। ये वादा भी हवाई साबित हुआ है।
विज्ञापन


धरने में नेपा प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, हरीश चंद दुर्गापाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, लालचन्द शर्मा सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें