केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार
प्रदेश में नए संगठन की कसरत पूरी हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकारिणी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बहुत पहले केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। अब केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
हैदराबाद कार्यसमिति के बाद हो सकती है घोषणा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की बैठक 15 से 19 सितंबर के बीच हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में लोस चुनाव से पहले तमाम राज्यों के राजनीतिक हालत पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक के तुरंत बाद पीसीसी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है।
ये भी पढ़ें...अनूठी मान्यता: यहां मंदिर में बिताते हैं एक रात, तो बन जाती है बात...पूजा का नहीं विशेष विधान, न ही जरूरी नियम
पीसीसी की ओर से सदस्यों का चयन कर सूची हाईकमान को भेजी गई है। अब यह पार्टी हाईकमान पर ही निर्भर करता है कि वह कब इसकी घोषणा करती है। - करन माहरा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस