कांग्रेस के मंच में नहीं मिली जगह
कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिली। पूर्व मंत्री और कुछ विधायक मंच में नजर नहीं आए। वहीं, संचालकों को कुछ लोगों को मंच से उतारने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस काम के लिए सेवादल कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया।
खराब साउंड सिस्टम बना सिरदर्द
समारोह में खराब साउंड सिस्टम की वजह से पार्टी नेताओं को संबोधन में दिक्कत आई। संबोधन शुरू करते ही इसमें दिक्कत आने लगी।
कार्यकर्ताओं की भीड़ देख उत्साहित नजर आए नेता
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख पार्टी के बड़े नेता उत्साहित नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, बिहार चुनाव में हार के बावजूद पार्टी हाईकमान ने कुछ लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी है, वहीं, इससे उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में जोश है। उनका यही जोश 2027 के चुनाव में पार्टी को जीत दिलाएगा।
ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया दुश्मनों पर हमला कैसे करना है
कांग्रेस में ये हैं, पंचमुखी रुद्राक्ष
देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य को पंचमुखी रुद्राक्ष बताया। उन्होंने कहा कि इनके पास पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलिब्धयां गिनाने के साथ ही सरकार की गलत नीतियों के रूप में कई अस्त्र हैं।