लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लौटने के बाद आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने की। बैठक में आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर भी मंथन किया जा रहा है।
कांग्रेस की इस अहम बैठक को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।