फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जिला कांग्रेस कमेटियों से मांगी मासिक बैठक की रिपोर्ट, अगले चार दिनों में बनेगी कार्ययोजना

Thu, 27 Mar 2025 10:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिला अध्यक्षों को हर महीने दो ब्लॉक कमेटियों की बैठकों में शामिल होना है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को देनी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने सभी जिलाध्यक्षों से मासिक बैठक की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, प्रत्येक जिलाध्यक्ष को अनिवार्य रूप से हर महीने ब्लॉक कमेटियों की दो बैठक करनी हैं, इसकी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को भेजनी है।

बुधवार को धस्माना ने संगठन को मजबूत करने व पार्टी कार्यक्रमों को जिला व ब्लाक स्तर पर बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जिलाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को ब्लॉक व जिला स्तर तक पहुंचने का आग्रह किया।

विज्ञापन


धस्माना ने कहा, प्रदेश नेतृत्व ने हर महीने जिला व ब्लाक स्तर पर कम से कम दो बैठकें करने का निर्णय लिया है। जिला अध्यक्षों को हर महीने दो ब्लॉक कमेटियों की बैठकों में शामिल होना है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को देनी होगी। उन्होंने कहा, अगले चार दिनों में प्रदेश के सभी ब्लॉक अध्यक्षों से बात कर शीघ्र ही आगामी कार्यक्रमों पर पार्टी कार्ययोजना बनाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सिफारिश नहीं अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी सीएम योगी की बड़ी बहन...चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर

इससे पहले कांग्रेस भवन में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन का पदभार ग्रहण करने पर धस्माना का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने दूरभाष पर बधाई दी।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें