फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अंकिता मामले में बोले गणेश गोदियाल, सीबीआई जांच सिफारिश जनता के संघर्ष की जीत

Fri, 09 Jan 2026 11:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गोदियाल ने कहा कि जिन लोगों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, वह सत्ताधारी दल से जुड़े हैं। इसलिए जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश प्रदेश की जनता के संघर्ष की जीत है लेकिन अभी यह अधूरी है। सीबीआई की जांच हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, तभी सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन


गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सीबीआई की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जिन लोगों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, वह सत्ताधारी दल से जुड़े हैं। ऐसे में केवल सीबीआई जांच का आदेश देना जनता की आशंकाओं को दूर नहीं करता। यह मामला संवेदनशील और गंभीर है, जिससे जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए।

Ankita Murder Case: विरोध के बीच सीएम धामी ने की मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति, अब केंद्र सरकार लेगी फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई जांच की सिफारिश कर सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि अंकिता हत्या मामले की जांच में चूक हुई है। अच्छी बात यह है कि सरकार ने त्रुटि सुधारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जब तक वीआईपी के नाम का खुलासा, घटनास्थल पर सबूत मिटाने के लिए बुलडोजर चलाने वालों को सजा नहीं मिलती है, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि सीबीआई जांच समयबद्ध हो। कांग्रेस न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें