फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: कांग्रेस भवन में भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Fri, 05 May 2023 03:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं, विचारधाराओं की है। माहरा ने कहा, लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून कांग्रेस भवन में भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अन्य पदाधिकारीणों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इसमें लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं, विचारधाराओं की है। माहरा ने कहा, लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case:  रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य के बयान दर्ज, अंकिता के साथ मारपीट से लेकर कई पर्दों से उठाया राज

उनकी विचारधाराओं में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक और भड़काऊ पोस्ट बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी के लिए किए हैं वह कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। माहरा ने कहा, बजरंग दल के लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया और नारेबाजी की उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें