उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस ने जिलों के प्रभारी घोषित किए हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक दो दिन में पूरी सूची जारी होने की संभावना है। कुछ महत्वपूर्ण जिलों और विधानसभा क्षेत्रों को लेकर मंथन जारी है।
कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के सितंबर के दौरे के दौरान ही संगठन के पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र और जिला संगठनों का प्रभार देना तय किया था। यह सूची पूरी तैयार भी हो गई थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा के निधन के कारण कांग्रेस को सूची को जारी करना टालना पड़ा था। प्रभारी देवेंद्र यादव के हाल के दौरे में अब इस सूची में संशोधन भी किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक संशोधित सूची दो-तीन दिन में फाइनल होने की उम्मीद है।
इन महामंत्रियों और उपाध्यक्षों को सौंपी गई है जिलों की कमान
राजेंद्र सिंह भंडारी - पौड़ी
रणजीत सिंह रावत - ऊधमसिंह नगर
महेंद्र पाल सिंह - हरिद्वार
मयूख मेहर - अल्मोड़ा
विजयपाल सजवान - टिहरी
बिक्रम सिंह नेगी - उत्तरकाशी
गणेश गोदियाल - चमोली
मदन सिंह बिष्ट - महानगर देहरादून
हेमेंद्र बगडवाल - बागेश्वर
दया बिष्ट - पिथौरागड़
सरोजनी कैंतुरा - रुद्रप्रयाग
नारायण पाल - चंपावत
विजय सारस्वत - नैनीताल
प्रो. जीतराम - बागेश्वर
संजय पालीवाल - महानगर काशीपुर
भुवन कापड़ी - पिथौरागड़
याकूब सिद्धीकी - रुड़की
इकबाल भारती - चंपावत
राजपाल खरोला - देवप्रयाग
गोदावरी थापली - कोटद्वार
ताहिर अली - हरिद्वार ग्रामीण
यशपाल राणा - जिला परवादून
पीके अग्रवाल - महानगर रुड़की
महेश शर्मा - ऊधमसिंह नगर
राजेंद्र शाह - रुद्रप्रयाग
अतोल रावत - टिहरी
पुष्कर जैन - महानगर देहरादून
हिमांशु गाबा- हरिद्वार महानगर
हरीश पनेरू - हल्द्वानी महानगर
ललित फर्सवाण - रानीखेत
नवीन जोशी - पौड़ी