फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस की कमान संभालेंगे ये 5 उम्मीदवार

Wed, 09 Apr 2014 03:24 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों के सस्पेंस के बाद आखिर उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में टिहरी से साकेत बहुगुणा, पौड़ी से हरक सिंह रावत और हरिद्वार से रेणुका रावत का नाम तय हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने चल रहे घमासान को ही देरी का कारण बताया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस नैनीताल से के सी बाबा और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा का नाम फाइनल कर चुकी है।

इनके बीच होगा मुकाबला

सीट------------बीजेपी----------------------------कांग्रेस
टिहरी----------माला राज्यलक्ष्मी शाह--------------साकेत बहुगगुणा
नैनीताल--------भगत सिंह कोश्यारी----------------केसी बाबा
पौड़ी-----------भुवन चंद्र खंडूरी-------------------हरक सिंह रावत
हरिद्वार---------रमेश पोखरियाल निशंक------------रेणुका रावत
अल्मोड़ा--------अजय टम्टा------------------------प्रदीप टम्टा

भाजपा ने सेना उतारी, कदमताल शुरू
उत्तराखंड में भले ही आखिरी चरण में चुनाव होने हों लेकिन भाजपा ने होली से पहले नामों की घोषणा कर दी थी। हालां‌कि इस दौरान टिकटों को लेकर भाजपा में भी काफी घमासान मचा था।

टिहरी से साकेत बहुगुणा ठोकेंगे ताल

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा चुनाव लड़ने से इनकार करने के अपने बेटे साकेत बहुगुणा का टिकट फाइनल कराने में सफलता हासिल कर ली है।

पिछले ‌हफ्ते से ही बहुगुणा कैंप से जुड़े विधायक और नेता प्रचार कर रहे हैं। विजय बहुगुणा के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद पार्टी ने इस सीट पर साकेत को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर फैसला लेने का जिम्मा पार्टी ने विजय बहुगुणा पर छोड़ा था।

पौड़ी से हरक के हाथ कमान

काफी उठापटक के बाद कांग्रेस ने पौड़ी से हरक सिंह की उम्मीदवारी पर नाम फाइनल कर दिया है।

करीब एक हफ्ते पहले से ही पौड़ी सीट पर अपनी उम्मीदवारी तय मान चुके हरक सिंह रावत ने भी अपने समर्थकों को बुलाकर बातचीत की। उनका नाम तय होने पर उनके समर्थक देहरादून पहुंचे।

हरक सिंह के पहले पार्टी यहां से ले.जनरल गंभीर सिंह नेगी का लड़ाना चाह रही थी लेकिन उनके नाम को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद पार्टी ने उनके स्थान पर हरक सिंह को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया है।

हरिद्वार को मिला सीएम की पत्नी रेणुका रावत का साथ

हरिद्वार सीट के लिए कांग्रेस ने हरीश रावत के परिवार के अलावा किसी अन्य हैवीवेट उम्मीदवार की तलाश करती रही। लेकिन अंततः कांग्रेस को हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत का ही नाम फाइनल करना पड़ा।

हरिद्वार संसदीय सीट पर रेणुका रावत का नाम फाइनल होने के बाद माना जा रहा है कि यहां का मुकाबला कांटे का होगा। वैसे भी यदि हरीश रावत के परिवार से प्रत्याशी बना है तो भी मुकाबला दिलचस्प होना तय है क्योंकि हरिद्वार सीएम ‌हरीश रावत का संसदीय क्षेत्र रह चुका है।

नैनीताल से केसी सिंह बाबा

केसी सिंह बाबा : प्रत्याशी नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट
नाम: केसी सिंह बाबा
जन्म तिथि : 29 मार्च 1947
जन्म स्थान : लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
शैक्षिक योग्यता : सीनियर कैंब्रिज
वर्ष 1986 में चेयरमैन नगर पालिका काशीपुर।
वर्ष 1989-1991 और 1996-2001 में दो बार यूपी में विधायक।
वर्ष 2004, 2009 में बतौर सांसद चुने गए।
संसद की खेल, कृषि, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक क्षेत्र और वन-पर्यावरण समितियों के सदस्य रहे।
खेल उपलब्धियां : पांच बार यूपी पावर लिफ्टिंग चैम्पियन, स्ट्रांगेस्ट मैन एंड बेस्ट लिफ्टर अवार्ड, बेंच प्रेस में राष्ट्रीय रिकार्ड, एशिया चैम्पियनशिप, दो रजत, दो कांस्य पदक जीते, वर्ष 1984 में इंडोनेशिया आयोजित इंडियन नेशनल टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा

प्रदीप टम्टा : प्रत्याशी अल्मोड़ा सीट
नाम : प्रदीप टम्टा
जन्म : 16 जून 1958
जन्मस्थान : बागेश्वर जिले का लोब गांव
शिक्षा : एमए, एलएलबी, बीएड
छात्र जीवन से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय।
कुमाऊं विवि अल्मोड़ा परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष रहे।
नशा नहीं रोजगार दो और चिपको आंदोलन में भी सक्रिय हिस्सेदारी।
कांग्रेस के टिकट पर 2002 में सोमेश्वर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा के अजय टम्टा को हराया।
2007 के विधानसभा चुनाव में वह अजय टम्टा से हारे।
2009 में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव में भाजपा के अजय टम्टा को हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें