फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम वात्सल्य योजना...कोविड में अपनों को खो चुके 5177 बच्चों के खातों में भेजे तीन करोड़ रुपये

Tue, 16 Dec 2025 10:07 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कोविड के दौरान कई बच्चे अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से इन बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सीएम वात्सल्य योजना के तहत कोविड में अपनों को खो चुके राज्य के 5177 बच्चों के खातों में तीन करोड़ नौ लाख रुपये की धनराशि भेजी। अक्तूबर और नवंबर महीने की यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।

विज्ञापन


यमुना कालोनी कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने कहा, राज्य में कोविड के दौरान कई बच्चे अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से इन बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Uttarakhand: मिलावटखोरी पर सख्ती, क्रिसमस व नववर्ष पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन


इसके अलावा मुफ्त पढ़ाई, खाद्यान्न सहित कुछ अन्य सुविधाएं भी जा रही है। अक्तूबर महीने के धनराशि के रूप में 5177 लाभार्थियों को एक करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपये एवं नवंबर महीने के लिए 5147 लाभार्थियों को एक करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। कार्यक्रम में विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, भाजपा नेता इंदर रावत, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये होंगे योजना से बाहर
 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें