केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि यहां अपार संभावनाएं हैं। केंद्रीय मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी ने कहा कि हम एसटीपीआई सीओई का निर्माण करेंगे और नए केंद्र में ऊष्मायन सुविधा प्रदान करेंगे और निर्यात को बढ़ावा देंगे। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
एसटीपीआई-पंजीकृत इकाइयों के माध्यम से निर्यात वर्ष 1992 में 52 करोड़ रुपये से बढ़कर 2019-20 में 4,47,750 करोड़ रुपये हो गया है। एसटीपीआई के महानिदेशक डॉ. ओंकार राय ने देहरादून में नए इन्क्यूबेशन सेंटर के शिलान्यास समारोह में बताया कि एसटीपीआई देश से आईटी/आईटीईएस निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसटीपी और ईएचटीपी योजनाओं के तहत सिंगल विंडो नियामक सेवाएं, स्टार्ट-अप कंपनियों और युवा उद्यमियों के लिए प्लग एंड प्ले इन्क्यूबेशन सुविधाएं, निर्यात के लिए हाई स्पीड डाटा संचार सेवाएं प्रदान करता है।
इस मौके पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सूचना प्रौद्योगिकी सचिव आरके सुधांशु, वरिष्ठ निदेशक देवेश त्यागी भी मौजूद रहे।