मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल में डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के लिए करीब 95 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर कराए। इससे राज्य के विकास में तेजी आएगी।
चौथे तल को माफिया से मुक्त कराया
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल के शासन में चौथे तल और मुख्यमंत्री आवास को माफिया से मुक्त कराया गया। जनता से सुशासन और भ्रष्टाचारमुक्त शासन का वादा पूरा किया गया। कड़े कदम उठाकर भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार किया। पहली बार पदावनत करने जैसे फैसले लिए गए। साबितकिया कि सरकार ईमानदारी से भी चल सकती है।
ये बड़े फैसले किए
सीएम ने कहा कि तीन वर्ष में कई बड़े फैसले लिए। इनमें गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा और चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन सबसे पहले अटल आयुष्मान योजना शुरू की। इसमें प्रदेश के सभी लोगों को शामिल किया। रैफर की शर्त को हटाया गया। प्रदेश में पहली बार इन्वेस्टर्स समिट की गई।
सरकारी और निजी क्षेत्र में मिलेगी नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनवेस्टर समिट के दौरान एक लाख 24 करोड़ के एमओयू हुए। 21 हजार करोड़ का निवेश जमीन पर आ चुका है। इस सेक्टर से करीब 56 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार ने नई भर्तियां भी खोली हैं।
बिना लोकायुक्त ईमानदारी से चल सकते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकायुक्त विधानसभा की संपत्ति है। उनकी सरकार ने तीन साल में साबित किया कि बिना लोकायुक्त ईमानदारी से सरकार चलाई जा सकती है। उन्होंने विस के पहले सत्र में ही कहा था कि ऐसी सरकार चलाएंगे कि लोकायुक्त की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।