मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा ने जरूरतमंदों को विभिन्न सामग्री बांटते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।
भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय में विष्णु यज्ञ, सुंदरकांड, फल एवं मिष्ठान, खेल सामग्री, पठन-पाठन सामग्री वितरण का आयोजन किया। आचार्य दिनेश सती द्वारा मंत्रोचार एवं शंखनाद के मध्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुंमुखी विकास कर रहा है। राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सशक्त नेता बताया।
कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नैनीताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा, अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, पूर्व महानगर महामंत्री राजेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, विनोद उनियाल, बृजलेस गुप्ता आदि ने विभिन्न मंडलों में फल, मिष्ठान, खेल व पठन पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
कुष्ठ आश्रम चिकित्सालय एवं प्राथमिक विद्यालय में भी जरूरी चीजों का वितरण किया गया। भाजपा आंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जन्म उत्सव को जनसेवा के रूप में मनाया गया। महानगर महिला मोर्चा द्वारा रैफल होम में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर फल व बिस्कुट वितरण किए।
महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्टाफ को फल दिए गए। इस मौके पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर वंदना ठाकुर बबीता सहोत्रा महामंत्री सुमन सिंह महामंत्री पुष्पा बड़थ्वाल गीता पुरोहित संगीता खन्ना नीलू सैनी अंशिता शर्मा अनु शर्मा आदि कई उपस्थित रहे। भाजपा धर्मपुर नगर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन के पर त्यागी रोड स्थित सी ब्लॉक के कुष्ठ आश्रम में बूढ़े और बुजुर्गों को फल किया गया।
दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान उत्तराखंड, भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा देहरादून और आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय केनाल रोड किशनपुर द्वारा यज्ञ हवन किया गया। यज्ञ ब्रह्मा साध्वी पूज्य अन्नपूर्णा के सानिध्य में मानव कल्याण आश्रम, केनाल रोड, किशनपुर में हुआ। इस अवसर पर प्रभारी योगेश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण मितल, रोशन लाल अग्रवाल, बिजेंद्र बंसल,जेपी गर्ग, योगेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
भगवान श्री टपकेश्वर महादेव और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। आचार्य बिपिन जोशी, आचार्य विकास भट्ट, पंडित दीपेंद्र नौटियाल, कुलदीप असवाल आदि उपस्थित रहे।