मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में साल 1964 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सबसे पहले सीएम देहरादून के श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम गए और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।