फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या की धमकी देना उत्तराखंड में बना फैशन: मुख्यमंत्री रावत

Tue, 23 Jan 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आत्महत्या की धमकी देना फैशन बन गया है।

विज्ञापन


देहरादून के डीबीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने संबोधित करते हुए यह बड़ा बयान दिया। कहा कि इन दिनों आत्महत्या की धमकी फैशन बन गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले हल्द्वानी के एक ट्रांसपोर्ट प्रकाश पांडे की आत्महत्या के बाद राज्य में आत्मदाह की धमकी देने वालों की बाढ़़ आ गई है।

इस दौरान सीएम ने एक टैक्स चोरी के मामले का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक संदेश मिला था कि कोई कर चोरी कर रहा है। जिसके बाद अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान 50 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी गई। इस पर उस कर चोरी करने वाले ने धमकी दे दी कि उसे परेशान किया जा रहा है और वह आत्महत्या कर लेगा। ये कुछ समय से फैशन बन गया है। आत्महत्या कायरता है। सरकार इसे प्रमोट नहीं करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें