फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Visit: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले धामी, कहा- दोबारा हेली शुरू होने से चारधाम यात्रा होगी सुगम

Fri, 12 Sep 2025 11:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई संपर्क में सुधार व पर्यटन को नई गति देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, मानसून सीजन के बाद हेली सेवा दोबारा संचालित होने से चारधाम यात्रा सुगम होगी। खासकर हवाई सेवाएं बुजुर्ग, दिव्यांग व पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। देहरादून एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान और दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए हवाई शुरू करने का केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई संपर्क में सुधार व पर्यटन को नई गति देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में मानसून समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं को दोबारा शुरू करने की जानकारी दी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का हेली सेवा संचालन में विशेष ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है। पर्वतीय जिलों में हवाई संपर्क पर्यटन, नागरिक आवागमन व आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने गौचर व चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को छोटे विमान संचालन के लिए विकसित करने के साथ दिल्ली, देहरादून व हिंडन से जोड़ने का आग्रह किया। इससे चारधाम यात्रा की सुविधा बढ़ेगी व पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी सुगमता रहेगी।
विज्ञापन


PM Modi Dehradun Visit:  प्रधानमंत्री से मिलकर भावुक हुए धराली के आपदा प्रभावित, सुनाई तबाही की दर्दभरी कहानी

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा की और बताया कि राज्य सरकार की ओर से अधिकतर कार्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा राज्य में पर्यटन के साथ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हवाई विस्तार से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें