जिला व मंडल कार्य समितियां का गठन 20 फरवरी तक
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि 10 फरवरी तक सभी जिलों की कार्यसमिति एवं 20 फरवरी तक सभी मंडलों की कार्यसमिति का गठन किया जाना तय हुआ है।
हर विस में 100 लोगों की संख्या के 100 कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर 30 अप्रैल को राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 कार्यक्रम होंगे। हर कार्यक्रम में कम से कम 100 लोग शामिल होंगे। सभी पदाधिकारी बूथ स्तर तक इन कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
राज्य व केंद्रीय बजट आम जन तक पहुंचाएगी पार्टी
बैठक में पार्टी ने राज्य एवं केंद्र सरकार के बजट के सकारात्मक पक्ष को बताने के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी बजट के सकारात्मक पक्ष को आम जन तक ले जाएगी।
जी-20 का प्रचार, भाजपा के हर कार्यक्रम में लगेगा लोगो
पार्टी राज्य में होने वाले जी-20 कार्यक्रमों का प्रचार करेगी। पार्टी के हर कार्यक्रम में जी-20 के लोगो का प्रयोग होगा। आयोजन को शानदार बनाने व स्थानीय संस्कृति, अध्यात्म एवं परंपराओं को शामिल करने लिए भी प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया ।
व्यस्तता के चलते अजय भट्ट नहीं आ पाए
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इसकी सूचना दे दी थी। भट्ट ने बताया कि गणतंत्र दिवस के विदाई समारोह में व्यस्तता के चलते वह बैठक में नहीं आ सके।