अभिभावक के रूप में बच्चों के साथ : धामी
सीएम धामी ने कहा, हर बच्चे को शिक्षा मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। मुख्य सेवक के रूप में और एक अभिभावक के रूप में वह बच्चों के साथ हैं। बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए जो प्रयास करने होंगे, जो संकल्प लेना होगा वह उससे पीछे नहीं हटेंगे।
पिछले साल शिलान्यास, इस साल लोकार्पण
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के जिस भवन का लोकार्पण किया गया, मुख्यमंत्री ने पिछले साल उस भवन का शिलान्यास किया था। विभागीय अधिकारियों ने कहा, यह भवन चार करोड़ नौ लाख 40 हजार रुपये की लागत से बना है। जो एक साल से कम समय में बनकर तैयार हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस छात्रावास के बच्चों को ड्रेस और कंबल दिए। वहीं, कुछ मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रदेश के ये विद्यालय होंगे उच्चीकृत
सीएम की घोषणा से अल्मोड़ा जिले का राउमावि चगेठी इंटर कालेज के रूप में उच्चीकृत होगा। इसके अलावा हरिद्वार का राउमावि बांदीवाला, राउमावि हरजौली जट, राउमावि रानीमजरा, राउमावि गोवर्धनपुर और राउमावि अकबरपुर ऊद, टिहरी जिले का राउमावि आमपाटा, राउमावि कौशल, उत्तरकाशी का राउमावि गंगाणी, राउमावि कंडियाल गांव और देहरादून जिले के राउमावि बनियावाला को इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा।