फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशारों में कार्यकर्ताओं को नसीहत दे गए उत्तराखंड के सीएम

Tue, 04 Apr 2017 01:58 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को एकजुटता की नसीहत दे गए। त्रिवेंद्र ने इशारों ही इशारों में बताना चाहा कि भाजपा में संगठन का निर्णय ही सर्वोपरि है। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों द्वारा जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। कैंट विधायक हरबंस कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग पर उनके समर्थक कार्यकर्ताओं का रोष खुलकर सामने आ चुका है। यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आवास का घेराव और पानी की टंकी पर भी एक समर्थक चढ़ चुका है।

यही नहीं, चुनाव से पहले टिकट को लेकर पैदा हुई कड़वाहट कैंट विधानसभा क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं में अंदरखाने अब भी नजर आ रही है। मंच पर विधायक कपूर के अलावा पांडाल में बड़ी संख्या में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ऐसे में मुख्यमंत्री ने भी मौका भांपकर पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के संस्मरण सुनाकर इशारों ही इशारों में नसीहत दे डाली। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि त्याग सीखना है तो कोई कपूर साहब (विधायक हरबंस कपूर) से सीखे।
विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल में चुनाव के दौरान कपूर द्वारा स्वयं पार्टी के पोस्टर लगाने का नब्बे के दशक का एक संस्मरण सुनाया। साथ ही कहा कि एक बार पार्टी के लिए जिताऊ माने जाने वाली देहरादून शहर सीट को महिला प्रत्याशी के लिए छोड़ने के अनुरोध को भी कपूर साहब ने स्वीकार किया था। भले ही बाद में इस पर महिला चुनाव नहीं लड़ी।

त्रिवेंद्र ने आगे जोड़ा कि मैं उम्र में भी और सदन के अनुभव के हिसाब से भी बहुत छोटा हूं, लेकिन पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी देना तय किया। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता और बड़े नेताओं ने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में बहुत त्याग किया है। इसलिए कार्यकर्ताओं को धैर्य नहीं खोना चाहिए और बड़े नेताओं से सीख लेनी चाहिए। त्रिवेंद्र ने कहा कि पार्टी ही हमारी सब कुछ है। पार्टी के बिना हम कुछ नहीं है। सीएम ने कहा कि कई लोगों को यह दिख भी गया है।

मंच पर न बुलाने पर कुछ कार्यकर्ता नाराज
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और विधायक हरबंस कपूर के स्वागत करने के लिए मंच पर कई कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच पर नहीं बुलाए गए। इसे लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें