फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, करेंगे कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Mon, 19 Mar 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहली बार देवप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पहली बार ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

विज्ञापन


गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए जा रहे मुख्यमंत्री श्रीनगर में चौरास पुल और मेडिकल कॉलेज में ई-हेल्थ स्टूडियो सहित अन्य योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सोमवार को  मुख्यमंत्री के देवप्रयाग पहुंचने लोगों ने नगर में गैस एजेंसी, पार्किंग, केंद्रीय विद्यालय और एसडीएम कोर्ट बनाए जाने की मांग की साथ ही निर्माणाधीन सीवरेज जांच की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पहली बार प्रधानमंत्री के ऑल वेदर रोड ड्रीम प्रोजेक्ट को भी देखा, जिसके तहत उन्होंने निरगड़ू, साकाणीधार, पंतगांव, मुल्यांगाव आदि जगह में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। 

उनके साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षामंत्री धनसिंह रावत, विधायक खजानदास, मुकेश कोली आदि भी मौजूद रहे। विधायक विनोद कण्डारी ने क्षेत्रीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री का माल्यर्पण किया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, मंडलाध्यक्ष जेपी चन्द, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भट्ट ब्लाक अध्यक्ष शकुंतला भट्ट, रजनीश मोतीवाला, मैचन्द रावत,अतुल कोटियाल, जनार्धन,के के कोटियाल,प्रदीप रौथाण, दीपक रावत आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें