फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी ने पीएम को लिखा पत्र: 12 वर्ष के सफल नेतृत्व को सराहा, कहा- विकसित राष्ट्र का संकल्प होगा पूरा

Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने व सफल नेतृत्व की सराहना करते हुए बधाई दी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा करेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, जीएसटी व्यवस्था व रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को नई दिशा प्रदान की है।
विज्ञापन


उन्होंने कोविड-19 के दौरान देश में किए गए व्यापक टीकाकरण अभियान व वैक्सीन मैत्री पहल को भी वैश्विक नेतृत्व का उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री के राष्ट्र की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व सनातन सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की। सीएम ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे कार्यों को राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।

Uttarakhand:  पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर राज्यभर में होंगे कार्यक्रम, प्रदर्शनी,जन कल्याण शिविर लगेंगे

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष स्नेह एवं सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ धाम पुनर्विकास, चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे, रोपवे परियोजनाओं, वंदे भारत एक्सप्रेस, सीमांत क्षेत्रों के विकास व विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं को नई गति मिली है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लखवाड़, सौंग-व्यासी, जमरानी बहुद्देशीय बांध परियोजनाओं को गति मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके पूर्ण होने से राज्य में पेयजल एवं सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित होगी और लाखों लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें