पांच साल से एक जगह जमे कार्मिकों की सूची मांगी
मुख्यमंत्री ने पांच साल से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नई पेयजल लाइन बिछने पर सड़क की खोदाई की शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की ओर से समन्वय बनाकर काम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि कि विभिन्न विभागों की जिन परिसंपत्तियों का उपयोग नहीं हो रहा है, उनकी समीक्षा कर सही उपयोग किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सारा के अंतर्गत विभागों ने मिलकर क्रिटिकल जल स्त्रोतों कों पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया है। वर्षा आधारित नदियों के फ्लो और डिस्चार्ज के मापन की भी योजना है। बैठक में उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुदंरम, सचिव शैलेश बगोली, रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, परियोजना निदेशक जलागम नीना ग्रेवाल, अपर सचिव हिमांशु खुराना एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।