फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ई-विधानसभा का शुभारंभ कर बोले सीएम धामी, ये प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में नए युग की शुरुआत

Tue, 18 Feb 2025 07:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ई-विधानसभा एप्लीकेशन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य विधानसभा को डिजिटल बनाने की दिशा में यह पहल न केवल हमारे संसदीय लोकतंत्र को सशक्त करेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
ई-विधान एप्लीकेशन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र शुरू होने से पहले ई-विधानसभा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा, प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में ई-विधानसभा नए युग की शुरुआत है। यह डिजिटल बदलाव प्रदेश के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को ई-विधानसभा एप्लीकेशन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य विधानसभा को डिजिटल बनाने की दिशा में यह पहल न केवल हमारे संसदीय लोकतंत्र को सशक्त करेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देगी। अब विधानसभा की कार्यवाही पूरी तरह से कागजरहित होगी। इससे कागज की खपत कम होने के साथ संसदीय कार्य को तेजी, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा।

Uttarakhand Budget Session Live:  स्पीकर ने पढ़ा राज्यपाल का अभिभाषण, सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, ई-विधानसभा एप्लीकेशन की शुरुआत से विधानसभा की सभी कार्यवाही अब पूरी तरह से कागजरहित होगी। यह कदम न केवल पर्यावरणीय संतुलन के संरक्षण में सहायक होने के साथ कार्य प्रणाली को अधिक सुसंगत, पारदर्शी बनाने में भी मदद करेगा। इस डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से उत्तराखंड को एक स्मार्ट, सक्षम और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। ई-नेवा से संसदीय प्रक्रिया में सुधार होगा। विधानसभा सदस्य अपने प्रश्न, प्रस्ताव, नोटिस और दस्तावेज डिजिटल रूप से प्रस्तुत कर सकेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें