फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीएम धामी ने एसआईआर को लेकर की प्रेसवार्ता, कहा-भ्रम पैदा करना चाहती है कांग्रेस

Sun, 27 Sep 2026 12:55 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर आज सीएम धामी ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से एक नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का मकसद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करना है, लेकिन हर बार कांग्रेस का नैरेटिव छोटा साबित हुआ है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। यदि आयोग पर कोई सवाल उठाए जाते हैं तो वह तथ्यों के आधार पर होने चाहिए। चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों ने स्पष्ट कर दिया है कि 24 जून 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। आयोग के इस निर्णय को मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस हर बात पर झूठ का सहारा ले रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है वह जनधार खो चुकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें