यूसीसी का ड्राफ्ट मिलते ही सरकार अगला कदम उठाएगी
मुख्यमंत्री समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कहा कि विशेषज्ञ समिति अपना काम कर चुकी है। रिपोर्ट अंतिम चरण में है। जैसे ही ड्राफ्ट रिपोर्ट सरकार को प्राप्त होगी, सरकार आगे की वैधानिक कार्य को आगे बढ़ाएगी और अगला कदम उठाएगी।
शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि बढ़ाएंगे
सीएम ने कहा कि सीमा पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पराक्रमी सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली राशि बढ़ाने पर विचार होगा। सरकार ने शौर्य पुरस्कारों की राशि में पहले ही बढ़ोतरी की है।