करन माहरा और प्रीतम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रीतम और माहरा में दिखी जुगलबंदी, मंत्रणा करते दिखे दिग्गज
प्रीतम के सचिवालय कूच कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी खटास की खबरों को दोनों नेताओं ने मिलकर दूर करने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे दोनों नेता देर तक बातचीत करते नजर आए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीते दिनों प्रीतम और संगठन के बीच सचिवालय कूच को लेकर उपजे विवाद पर विराम लगाने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से इशारा किया गया है। यही वजह रही है कि दोनों नेता बेहद सहज माहौल में मिले और मीडिया को भी यह दिखाने की कोशिश की गई, पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। दोनों ही नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई विवादित बयान भी नहीं दिया, बल्कि दोनों एक-दूसरे की तरफदारी करते नजर आए।