- हरेला पर्व पर पौधरोपण में सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हों।
- हर जिले में बनाए जाने वाले पार्कों को कलर कल्चर दिया जाए।
- प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उच्च स्तरीय शौचालय सुविधाएं विकसित की जाएं।
- होम स्टे योजना के नियम और प्रक्रिया को सरल किया जाए।
- धनोल्टी इको पार्क की तरह ही अन्य स्थानों पर भी इको पार्क बनाएं जाएं।
- सिंचाई की लिफ्ट योजनाओं का उपयोग पेयजल के लिए भी किया जाए।
- नाबार्ड से संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
- मुख्य शहरों में जलभराव की समस्या के निदान की पुख्ता व्यवस्था की जाएं।
- गंगोत्री में उच्च गुणवत्ता के घाट, ल्वाली में झील का निर्माण जल्द हो।
- छोटे कस्बों में कूड़ा निस्तारण के लिए डीआरडीओ की ओर से विकसित तकनीक का परीक्षण किया जाए।
- प्लास्टिक के उपयोग के लिए शहरी विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग आपस में समन्वय करें।