फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए दूसरे दिन नहीं भरी उड़ान, गुरुवार को होंगी दो शटल 

Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी से धाम के लिए उड़ान नहीं भरी। क्योंकि धाम में एमआई-26 हेलीपैड पर क्रिस्टल कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब हो रखा है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को चिनूक भारी मशीनें लेकर धाम पहुंचेगा।

विज्ञापन


डीडीएमए के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि मंगलवार शाम को केदारनाथ में हेली कंपनी क्रिस्टल का हेलीकॉप्टर खराब हो गया था, जो हेलीपैड के किनारे खड़ा है। इसलिए चिनूक दूसरे दिन उड़ान नहीं भर पाया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चिनूक द्वारा दो शटल में भारी मशीनें केदारनाथ पहुंचाई जाएगी।

दूसरी तरफ केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि धाम में खराब हेलीकॉप्टर को ठीक करने के लिए कंपनी के इंजीनियर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें