फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार, शैलेश मटियानी पुरस्कार की हुई घोषणा

Sat, 25 Jan 2020 08:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सरकार स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के इनोवेटिव आइडिया को आर्थिक सहायता देने के लिए अलग से कोष बनाएगी। शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार कार्यक्रम में सीएम ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिकारी व कर्मचारी बेहतर ढंग से काम करें। इसके लिए सरकार ने अधिकारियों को खुले हाथ से काम करने का मौका दिया। इनोवेटिव आइडिया को रोकना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें अवसर देने की जरूरत है। इससे समाज व अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी।

इन अधिकारियों को उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार

-शासन में सचिव सिंचाई, लघु सिंचाई एवं जलागम पद कार्यरत आईएएस अधिकारी भूपिंदर कौर औलख को महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण के साथ शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट करने के लिए उत्कृष्टता एवं सुशासन का पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन

 -देहरादून स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद तैनात आईएएस डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने देहरादून शहर में स्मार्ट सिटी के तहत आधारभूत ढांचे विकसित और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने में अभिनव पहल की। 
-आईएएस मंगेश घिल्डियाल जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद कार्यरत है। जिले में आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है। 
-आईएएस मयूर दीक्षित मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर के पद तैनात हैं। जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उन्होंने इनोवेशन पहल की है।
-पीसीएस डॉ. ललित नारायण मिश्रा वर्तमान में अपर मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं। गंगा स्वच्छता और हर गंगे अभियान में उन्होंने बेहतर कार्य किया। 
-आईएफएस पीके पात्रो वन संरक्षक और निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व के पद तैनात हैं। देहरादून चिड़ियाघर के विकास में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया।
-दीप चंद्र आर्य वर्तमान में चकराता वन प्रभाग में डीएफओ के पद कार्यरत हैं। क्षेत्र में जैव विविधता और जड़ी बूटी संरक्षण में उन्होंने सराहनीय कार्य किया। 
-मोहित कुमार कोठारी  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर कार्यरत हैं। केदारनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए उन्होंने सोनप्रयाग तक बस सेवा शुरू कराई। 
-विमी जोशी चंपावत में सहायक परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के पद तैनात हैं। जलस्रोतों का संरक्षण और ग्रामीण की आजीविका बढ़ाने में सराहनीय कार्य किया।
-डॉ. एसके झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग के पद कार्यरत है। गर्भवती महिलाओं व मरीजों को त्वरित उपचार की सुविधा देने के लिए उन्होंने अभिनव पहल की है।
-एलएल दानू जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रुद्रप्रयाग के पद तैनात हैं। लक्ष्य कार्यक्रम के तहत मोबाइल एप और पोर्टल के जरिये स्कूली बच्चों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई।
-मनोज कुमार एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विद्युत खंड रुद्रप्रयाग के पद कार्यरत हैं। उन्होंने भारी बर्फबारी के कारण विपरीत परिस्थितियों में भी सोनप्रयाग और गौरीकुंड में बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में उत्कृष्ट कार्य किया। 
-राजीव रतन प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय खानपुर हरिद्वार के पद तैनात हैं। उन्होंने कालेज में छात्रों के अभिभावकों, प्राध्यापकों को आनलाइन जोड़ने का कार्य किया।
-उप परियोजना निदेशक अल्मोड़ा के पद कार्यरत डॉ. शिव कुमार उपाध्याय ने परंपरागत फसलों के प्रमाणीकरण और संवर्धन कर किसानों की दोगुनी आय करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया।
-जिला पूर्ति अधिकारी रुद्रप्रयाग के पद तैनात कुशाल सिंह कोहली ने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन  क्रियान्वयन किया। 
-सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में उप निदेशक केएस चौहान ने उत्तराखंड को न्यू फिल्म डेस्टिनेशन बनाने में उत्कृष्ट कार्य किया।
-नगर पंचायत अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में कार्यकारी अधिकारी के पद तैनात हरेंद्र सिंह ने नगर पंचायत में ठोस कूड़ा प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया। 
-सिंचाई खंड केदारनाथ में सहायक इंजीनियर के पद कार्यरत धीरज डिमरी ने विषम भौगोलिक परिस्थिति में केदारपुरी के पुनर्निर्माण में 380 मीटर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया। 
-सिंचाई खंड केदारनाथ में जूनियर इंजीनियर मुकेश बहुगुणा ने केदारपुरी के निर्माण कार्यों के तहत 380 मीटर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया।
-चंपावत में कार्यरत उप निरीक्षक मीनाक्षी नौटियाल ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला हेल्प की गतिविधियों को बेहतर संचालन किया।
-सचिवालय में अनुभाग अधिकारी लोक निर्माण प्रदीप कुमार को पत्रावलियों व फाइलों से संबंधित कार्यों को समय पर पूर्ण किया। 



 
विज्ञापन

72 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 

प्रदेश के 72 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाएगा। 29 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पुरस्कार इन शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य के लिए हर साल शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष 2015, 2016 एवं 2017 में चयनित 72 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

ये शिक्षक होंगे पुरस्कृत   

पौड़ी - रीता सेमवाल, डा.मंजू कपरवाण, सुकन्या थपलियाल, आशीष चौहान, पुष्कर सिंह नेगी, 
रुद्रप्रयाग - प्रमिला भंडारी, वीरेंद्र सिंह राणा, राकेश कुमार असवाल, गजपाल सिंह जगवाण, सुधा सेमवाल, माधव सिंह नेगी 
उत्तरकाशी - रेखा रानी, वीरेंद्र सिंह नेगी, विजया रावत, शैलेंद्र कुमार नौटियाल, चंद्रकला शाह 
देहरादून - कुसुमलता, कुसुम रानी नैथानी, पुष्पा रावत, डा.सुशील सिंह राणा, सर्वेश्वरी, गोविंद सिंह रावत 
चमोली - ममता डिमरी, कुंवर सिंह गुसांई, सत्ये सिंह राणा, शशि कंडवाल, डा.राजकुमारी मनराल, ममता मिश्रा, भाष्करानंद डिमरी 
हरिद्वार - किशन पाल महर, अनीस, उर्मिला सिंह, रोहिताश कुंवर, राम शंकर सिंह,  
अल्मोड़ा - पुष्पा जोशी, नीलम नेगी, सुरेश चंद पाठक, इमराना परवीन, जमुना प्रसाद तिवारी 
बागेश्वर - रामलाल, जीवन चंद दुबे, चंपा कोरंगा, उम्मेद सिंह रावत, नीता अल्मिया, शोभा
ऊधमसिंह नगर - भानुप्रकाश गुप्ता, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, डोरी लाल लोधी, कृष्ण गोपाल पाठक, संजीव कुमार पांडे 
नैनीताल - विमला जोशी, गीता लोहनी, डा. दिग्विजय सिंह चौहान, लक्ष्मी काला, सुरेंद्र सिंह रौतेला 
पिथौरागढ़ - दीपा कलाकोटी, दरपान राम टम्टा, कौस्तुभ चंद्र जोशी, किशोर चंद पाटनी 
चंपावत - महेश गिरी, ललित मोहन बोरा, प्रमोद कुमार कर्नाटक, राधेश्याम खर्कवाल, कीर्तिबल्लभ जोशी  
टिहरी - रामाश्रय सिंह, यशवंत सिंह नेगी, दिनेश प्रसाद बडोनी, उषा त्रिवेदी, किशोरी सिंह, दीपक रतूड़ी, डा.वीर सिंह रावत, डॉ.दिनेश चंद्र बडोनी   

शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के तहत चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही दस हजार रुपये का चेक दिया जाता है। इन शिक्षकों को दो साल की सेवा का विस्तार भी मिलता है। - आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें