फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गंगोत्री में दो लाखवीं साइट लांच, चारोंधाम अब 5जी सेवा से जुड़े, संचार मंत्री वैष्णव ने की शुरुआत

Wed, 24 May 2023 10:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज दुनिया हमसे तकनीक मांग रही है। 5 जी में हम दुनिया के समकक्ष खड़े हैं, सिक्स-जी तकनीक में हम विश्व को लीड करेंगे। 
विज्ञापन
गंगोत्री में दो लाख वीं 5 जी साइट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में 5 जी की दो लाखवीं साइट की लांचिंग हो गई है। इसके साथ ही चारों धाम अब 5जी सेवा से जुड़ गए हैं। चारों धामों में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी हो गई है। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को डिजिटल बटन दबाकर देहरादून से इसका उद्घाटन किया। इससे जहां चारधाम मंदिर परिसरों के आस पास श्रद्धालुओं को इंटरनेट की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं आपदा प्रबंधन, सर्विलांस और रियल टाइम आधार पर यात्रा की निगरानी रखने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह जमाना गया जब भारत दुनिया से तकनीक लाता था। आज दुनिया हमसे तकनीक मांग रही है। 5 जी में हम दुनिया के समकक्ष खड़े हैं, सिक्स-जी तकनीक में हम विश्व को लीड करेंगे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। देशभर से कई शहरों के लोग भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्य से कार्यक्रम से जुड़े।

Delhi Doon Vande Bharat: भोपाल के फूलों से होगा ‘वंदे भारत’ का स्वागत, दून पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
विज्ञापन


वैष्णव मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 1581 सीमांत व वाइब्रेंट गांवों में 4जी सेवाएं दी जाएंगी। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार ने ऐसे 2800 गांवों के लिए धनराशि की व्यवस्था कर दी है। ये सारी जिम्मेदारी बीएसएनएल को दी गई है। इस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। हम चाहते हैं कि यहां भारत की बनी तकनीक हो, ताकि कोई साइबर अटैक न कर सके।

विज्ञापन

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि 4जी व 5जी कनेक्टिविटी की योजना पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। देश के प्रत्येक पंचायत, ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय में ये तकनीक उपलब्ध होगी। यह सुविधा तकरीबन सभी जिला मुख्यालयों तक पहुंच गई है। मार्च 31 तक हमने 50 हजार साइट का टारगेट लिया था, जो दो लाख तक पहुंच चुका है।

देहरादून-चंडीगढ़ में 200 साइट हैं, जिन पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने तकनीक का एक नया स्तर तैयार किया है। एक छोटे से साफ्टवेयर के जरिये 4जी को 5जी में बदल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को 5जी के रूप में एक शानदार उपहार मिल रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, मेयर सुनील उनियाल गाम समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

अमेरिका 4जी व 5जी तकनीक चाहता है

वैष्णव ने कहा, आज पूरी दुनिया में भारत की अपनी 4जी व 5जी की डिमांड है। जब मैं देहरादून आ रहा था तो मेरे अपर सचिव ने बताया कि अमेरिका भारत की 4जी व 5जी तकनीक लेना चाहता है। यह मोदी सरकार के काम करने का तरीका है। हिंदुस्तान अब टेक्नोलॉजी का एक्सपोर्टर बन रहा है। हमारे इंजीनियरों ने 6जी पेटेंट कराने शुरू कर दिए हैं। ऐसे 100 से अधिक पेटेंट हो चुके हैं।

हमारी पहाड़ की शक्ति के साथ रास्ता निकालने की सोच

रेल मंत्री के तौर पर उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का जिक्र किया। कहा कि 125 किमी की परियोजना में 121 किमी टनल है। हिमालय के पहाड़ों में पहली बार टनल बोरिंग मशीन का प्रयोग हो रहा है। हिंदुस्तान दुनिया को हिमालयन टनलिंग मैथड दे रहा है। पहाड़ की शक्ति को उपयोग करके उसमें स्थायित्व बनाने की इस तकनीक पर दुनिया के लोग रिसर्च कर रहे हैं। पहाड़ की शक्ति के साथ रास्ता निकालने की हमारी यह सोच है। हम नेचर के साथ एक होकर काम कर रहे हैं।

अब यही कहोगे, भाई साहब नया लगेगा

वैष्णव ने बीएसएनएल की सेवाओं को लेकर भाई साहब नहीं लगेगा के जुमले पर कहा कि अब इसमें बहुत सुधार हुआ है। अब लोग कहेंगे, भाईसाहब नया लगेगा।

बुजुर्गों की रियायत पर ये बोले

बुजुर्गों को रेल यात्रा में रियायत मिलनी कब शुरू होगी से जुड़े प्रश्न पर रेल मंत्री ने कहा कि आज भी रेलवे यात्रियों को 55 प्रतशित रियायत दे रहा है। पिछले साल रेलवे ने करीब 60 हजार करोड़ की सब्सिडी दी, जो बहुत बड़ी राशि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें