फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा: ऋषि गंगा में एक महिला का शव मिला, अब तक बरामद हो चुके 77 शव   

Wed, 24 Mar 2021 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली में आपदा के करीब दो महीने बाद रैणी गांव के समीप ऋषि गंगा में एक महिला का शव मिला। शव क्षत विक्षत है। यहां आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे, जिससे आशंका है कि शव को कुत्तों ने नोंच लिया होगा। ऋषि गंगा की जलप्रलय में अभी तक अलग-अलग स्थानों से 77 शव और 35 मानव अंग बरामद हो चुके हैं जबकि अभी भी 128 लोग लापता चल रहे हैं। ऋषि गंगा की आपदा में 205 लोग लापता हो गए थे। 

विज्ञापन


ऋषिगंगा पावर हाउस साइट में नहीं चलाया खोज अभियान
ऋषिगंगा की आपदा के बाद से रैणी और तपोवन क्षेत्र में चलाए जा रहे खोज अभियान पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऋषिगंगा पावर हाउस साइट में खोज अभियान नहीं चलाया गया, जिस कारण कई शव अभी भी मलबे में ही दबे हुए हैं। 

रैणी गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह और पूरण सिंह राणा का कहना है कि ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के पावर हाउस साइट में अभी तक शवों को तलाशने का काम शुरू नहीं किया गया है। प्रशासन और कंपनी की लापरवाही के कारण यहां दबे लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग शुरू से प्रशासन से इस क्षेत्र में लापता की तलाश की मांग कर रहे हैं। कहा कि खोज अभियान में हो रही लापरवाही के कारण अब कुत्तों को जहां शव दिखे वह शवों को नोचने लग गए हैं। उन्होंने प्रशासन और कंपनी से पावर हाउस साइट में शवों को तलाशने का काम शुरू करने की मांग की। 

जहां-जहां लोगों ने कहा वहां खोज अभियान चलाया गया। पावर हाउस साइट में दलदल था, बचाव कर्मियों की सुरक्षा को भी देखना था, इसलिए वहां अभियान नहीं चलाया। दलदल कुछ कम हुआ होगा तो वहां भी अभियान चलाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन

- कुमकुम जोशी, एसडीएम जोशीमठ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें