केवि भेल के प्रिंसिपल पर छह को हो सकते हैं आरोप तय
पिछले साल सितंबर महीने में रिश्वत लेते पकड़े गए हरिद्वार भेल केवि के प्रिंसिपल राजेश कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी राजेश कुमार ने एक संविदा कर्मी से उसे नौकरी पर रखने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष दिसंबर में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। अब उस पर आरोप तय करने के लिए सुनवाई जारी है। गत 22 सितंबर को आरोपों के बिंदुओं पर सुनवाई हुई थी। अब आगामी छह अक्तूबर को राजेश कुमार पर स्पेशल सीबीआई कोर्ट में आरोप तय किए जा सकते हैं।